फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के समर्थन में उतरा भाजपा का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का रंग भी चढ़ने लगा है। बृृहस्पतिवार को भाजपा पदाधिकारी खुलकर एबीवीपी के समर्थन में उतर आए। भाजपा के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने बैठक कर छात्रसंघ चुनाव पर विचार विमर्श किया। अब पार्टी पदाधिकारी घर घर जाकर एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सेजल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी आकाश सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे। वहीं, इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी एनएसयूआई के सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का काम कर चुके हैं।
मालूम हो कि छात्रसंघ चुनाव के नामांकन से एक दिन पूर्व अध्यक्ष पद पर टिकट बंटवारे को लेकर एबीवीपी में फूट पड़ गई थी। 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया था। नामांकन से एक दिन पड़ी फूट के चलते संगठन महज अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर ही प्रत्याशी उतार सका था। एकाएक 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के संगठन को छोड़ देने से संगठन में प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार करने वाले नेताओं का भी टोटा हो गया था। जिस कारण छात्रों को प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में भाजपा के अब खुल कर एबीवीपी के समर्थन में उतर आने से छात्र नेताओं में उत्साह है। वहीं, कांग्रेस भी पर्दे के पीछे से एनएसयूआई को समर्थन दे रही है। कांग्रेस के जिला स्तर के पदाधिकारी चुनाव की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग्यश्री समेत पांच को संगठन से निकाला
विकासनगर। एबीवीपी ने संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पूर्व छात्रसंघ भाग्यश्री समेत गढ़वाल सहसंयोजक अंकित जोशी, जिला संयोजक सतीश पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कश्यप और शुभम सिंह को संगठन से निकाल दिया है। विभाग संयोजक मनीष रावत ने बताया कि यह सभी सदस्य संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मिले हैं। इन पांच सदस्यों ने संगठन के निर्णय के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव में उतारा हुआ है। जिसके चलते इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

संगठन में टूट के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को खुलकर संगठन के समर्थन में उतरना पड़ा है। पार्टी हमेशा से ही एबीवीपी के साथ खड़ी रही है।
- संदीप मोगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें