फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद भी नहीं बना ऑटनोमस कॉलेज का उपवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह बाद भी नहीं बना ऑटनोमस कॉलेज का उपवन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। राज्य में माननीय घोषणा करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने की बजाय भूल जाते हैं। मामला वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से जुड़ा है। उन्होंने सूबे के पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में करीब सात माह पूर्व उपवन बनाने और फर्नीचर देने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं हो पाया है। इस बाबत कॉलेज प्रशासन की ओर से मंत्री को रिमाइंडर भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बीते मार्च माह में आयोजित वार्षिकोत्सव में सूबे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने उत्सव में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अनुशासन को पाठ पढ़ाया और राज्य और प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। कार्यक्रम में मंत्री ने कॉलेज में विभाग के माध्यम से खाली पड़ी भूमि पर उपवन बनाने और ऑडिटोरियम के लिए करीब 300 कुर्सियां देने की घोषणा की थी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने बताया कि वन मंत्री को घोषणाओं से संबंधित रिमाइंडर दिया गया है। उन्होंने शीघ्र उपवन और फर्नीचर की व्यवस्था कराए जाने की बात कही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर अमल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें