फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं पर फोकस कर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मतदाताओं पर फोकस कर रहे प्रत्याशी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रत्याशियों का फोकस इस साल प्रवेश पाने वाले छात्रों पर है। दरअसल छात्रसंघ चुनाव वाली मतदाता सूची में दर्ज कुल 1284 मतदाताओं में से 614 छात्र छात्राएं पहली बार वोट डालेंगे। ऐसे में उम्मीदवार पहली बार मतदान का अधिकार पाने वाले 614 छात्र छात्राओं को लुभाने में जुटे हैं। डोईवाला महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में 453, बीएससी में 107 और बीकॉम में 54 छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। छात्र संगठन के नुमाइंदे भी इन्हीं मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए रोज नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। छात्र संगठनों की टीम ऋषिकेश, रायवाला, श्यामपुर, रानीपोखरी, मारखम ग्रांट, भोगपुर, जौलीग्रांट आदि क्षेेत्रों के रहने वाले छात्रों के घरों पर भी पहुंच रही है। वहीं नए मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।
65 फीसदी छात्राएं भी होगी निर्णायक
डोईवाला महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावों 65 प्रतिशत छात्राएं बेहद निर्णायक स्थिति में है। कॉलेज की मतदाता सूची के अनुसार छात्राओं का 65 और छात्रों का 35 प्रतिशत वोट है। कॉलेज में मतदान के लिए 839 छात्राएं मतदाता हैं,। नए मतदाताओं में 614 में से 356 छात्राएं और 258 छात्र हैं। शेष पुराने मतदाताओं की संख्या 670 है। जिनमें से 483 छात्राएं और 187 छात्र हैं।
विज्ञापन

प्रचार में जुटे छात्रसंघ के उम्मीदवार
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनावों में मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच है। केवल उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के आने से समीकरण चुनौती पूर्ण हो गए हैं। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीवार निशांत मिश्रा, महासचिव पद के पंकज कुमार और उपाध्यक्ष पद की मनीषा जमकर प्रचार कर रही हैं। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद नेगी, छात्र नेता पंकज शर्मा, रोहित क्षेत्री, रविंद्र बैलवाल, हिमांशु भट्ट, अमित कुकरेेती, जयदीप आदि चुनाव प्रबंधन को बेहतर तरीके से कर रहे है। वहीं, एनएसयूूआई के अध्यक्ष पद के सावन राठौर, महासचिव के मनीष कुमार और उपाध्यक्ष पद की दीक्षा छात्र छात्राओं की बीच सक्रिय है। छात्र नेता राहुल सैनी, पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव, अनीस अहमद, अजय रावत, मनमोहन नौटियाल के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी रणनीति तैयार करने में जुटे है। उपाध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार सुरेखा राणा के लिए भी छात्र छात्राओं का दल प्रचार करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद नगर में लगे होर्डिंग्स
छात्रसंघ चुनावों के नए प्रावधानों के तहत हस्त निर्मित प्रचार सामग्री के उपयोग का नियम बनाया गया है। इसके बावजूद प्रत्याशियों ने पूरे नगर में पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए हैं। कॉलेज से अधिक नगर में प्रचार देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें