फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रदीप रावत के घर जाकर परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल बृहस्पतिवार को बीते माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए प्रदीप रावत के अपर गंगानगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद प्रदीप की माता व पत्नी से भी बातचीत का और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रदीप का बलिदान देश की एकता व अखंडता के राह में आगे बढ़ने वालों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। इसके अलावा अग्रवाल ने शहीद प्रदीप रावत की याद में ऋषिकेश नगर क्षेत्र में विधायक निधि से शहीद द्वार स्मृति स्थल बनाए जाने का एलान किया। इस अवसर पर शहीद के पिता कुंवर सिंह रावत, चाचा वीर सिंह रावत, चाचा भगवान सिंह रावत, ससुर तेग सिंह राणा, सुमित पंवार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें