फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नैखरी में अध्यक्ष और यूआर का निर्विरोध चुनाव तय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) में छात्र संघ अध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि (यूआर) पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। उक्त पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया है। वहीं, अन्य 5 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है, जिससे यह पद रिक्त रह गए हैं। इधर, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में 7 पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नैखरी में छात्रसंघ चुनाव में महज दो पदों अध्यक्ष और यूआर के लिए ही नामांकन हुए हैं। जबकि छात्रसंघ के सभी सात पदों के लिए नामांकन पत्र लिए गए थे। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसएस बलूड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह और यूआर पद पर संदीप सिंह ने नामांकन कराया। दोनों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। अन्य पदों पर नामांकन नहीं हुए हैं। इधर, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव के लिए 12 नामांकन हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अशोक कुमार मैंदोला ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की। अध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह रावत व साक्षी पंचपुरी, उपाध्यक्ष के लिए कुसुम व रश्मि पंचपुरी, सचिव के लिए आंचल डंगवाल व राधा, सहसचिव के लिए रश्मि, कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद सिंह कोहली व नीरज पंचपुरी, छात्रा प्रतिनिधि के लिए काजल और विवि प्रतिनिधि के लिए दीपक सिंह व संजय भट्ट प्रत्याशी हैं। सहसचिव और छात्रा प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध चुनाव तय है। वहीं, छात्र संगठन पहाड़ी छात्र सेना और एबीवीपी की ओर से अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें