फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की राज्य स्तरीय फायरिंग प्रतियोगिता 8 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस की 16वीं अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल/ रिवाल्वर/ शूटिंग प्रतियोगिता 8 सितंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता का समापन 10 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता में राज्य भर के करीब 250 से अधिक पुलिसकर्मी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी पौड़ी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसएपी पौड़ी जेआर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता धोबीघाट स्थित एसएसबी के फायरिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। 8 सितंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी और 10 सितंबर को समापन डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला करेंगे। 7 सितंबर को प्रतियोगिता के लिए अभ्यास किया जाएगा। वहीं कोतवाली श्रीनगर में प्रतिभागियों को पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें