फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के बीच लामबगड़ में फिर यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरु-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। लामबगड़ में मलबा और बोल्डर आने से मंगलवार शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। हाईवे खुला तो 654 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। इनमें से 132 तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किमी पैदल और फिर वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि 642 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
विज्ञापन

लामबगड़ में चट्टान साइड भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं और मौसम सामान्य रहने के बाद भी यहां मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। मंगलवार देर शाम को मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था, जिससे जगह-जगह तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया था। मौसम साफ रहने पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी और मजदूरों ने हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब बारह बजे हाईवे सुचारु किया गया। हालांकि यहां खतरे के बीच ही यात्रा वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें