फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच के विरोध में उतरे ग्राम प्रधान, एक घंटे तक अधिकारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चमोली। ग्राम पंचायतों में किए गए निर्माण कार्यों की एसआईटी जांच के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक का बहिष्कार किया। ग्राम प्रधानों ने करीब एक घंटे तक ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण सहित 15 अधिकारियों को ब्लॉक सभागार में बंधक बनाया। इस दौरान प्रधानों की एसडीएम (सदर) परमानंद राम से तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्राम प्रधानों ने कहा यदि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की एसआईटी जांच करवाना चाहती है तो क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, विधायक और सांसद निधि से हो रहे कार्यों की भी एसआईटी जांच की जाए। इसके बाद प्रधानों ने बाजार में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे ब्लॉक प्रमुख के साथ जिलास्तरीय अधिकारी कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत 15 अधिकारी बैठक के लिए ब्लॉक सभागार में पहुंचे। इसी दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और सभागार से बाहर आकर चैनल पर ताला लगा दिया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधानों से ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान ग्राम प्रधानों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण चैनल के पास पहुंचीं और ग्राम प्रधानों की मांग पर सहमति जताई। इसके बाद बाद प्रधान शांत हुए और उन्होंने ताला खोल दिया। इसके बाद बीडीसी बैठक स्थगित कर दी गई। ब्लॉक परिसर में धरनास्थल पर हुई सभा में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी और ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न कर रही है। एसआईटी जांच का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बाद में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक से लेकर चमोली बाजार तक जुलूस भी निकाला। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, अयोध्या हटवाल, सुनील कोठियाल, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंवार, आशा देवी, लकेश तोपाल, धीर सिंह बिष्ट, भगत कनियाल, विद्यावती देवी, माधवी, राखी, नरेंद्र बंडवाल, आशा, वीरेंद्र और हरीश कुंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें