फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गुल 80 गांवों की बती

विज्ञापन
विज्ञापन
33केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से ठप हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
तहसील क्षेत्र त्यूनी में बीते दो दिन से लाइट नहीं है। जिसके कारण 80 गांव की आबादी को अंधेरे में रात काटनी पड़ती है। रोजमर्रा के काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व त्यूनी-मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू के पास 33केवी की लाइन पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। जिससे 80 गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। त्यूनी, हनोल, सावड़ा, फेड़ीच, मेंद्रथ, दारागाड़, अणु, अटाल, चिल्हाड़, रड़ू, मुंधोल, भंदरोली समेत 80 गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूूल असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विजयपाल, अजय, दिनेश, दीप आदि का कहना है कि क्षेत्र में बिजली लाइन का बुरा हाल है। हल्की सी हवा चलने पर ही अक्सर लाइन में फाल्ट आ जाता है। जिसे ठीक करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं। कहा यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती तो ग्रामीणों को सब स्टेशन में तालाबंदी को बाध्य होना पड़ेगा। उधर, इस संबंध में एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से लाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। जिसे ठीक कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें