ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शॉल उड़ाकर शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई दी गई। नगर पालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और मुख्य अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने शिरकत की।
आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है। वे छात्रों के चरित्र निर्माण के साथ ही उन्हें एक आदर्श नागरिक के रूप में ढालने में अहम भूमिका निभाते हैं। अभिभावक एक बच्चे को जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक उस बच्चे के चरित्र और भविष्य को आकर देना का काम करता है। शिक्षक को कभी भी भूलना और नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शिक्षक छात्र को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में आने वाली हरके बांधा का सामना करना भी सीखते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक यशपाल सिंह, मंजूर हसन, रोशन सिंह, ममता रावत, राजपाल सिंह तोमर, इसम सिंह, शीशपाल, महेंद्र सिंह, भूम सिंह, टोडरमल सैनी, भाग्यवती तोमर को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संजय चौहान, बीरबल सिंह कश्यप, राज किशोर, अनंत सोलंकी, सुरेश, कुशलमणी, सुधीर आर्यन, राज किशोर शर्मा, प्रवीण वर्मा, सुभाष वर्मा, राम नारायण रतूड़ी, कन्हैया रावत, जितेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
अवेकन फाउंडेशन ने भी किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अवेकन फाउंडेशन ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को पगड़ी और विदाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर भारती कश्यप ने शिक्षकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पंकज कुमार, प्रिंस कुमार, वंदना रावत, आईशा, आदेश सिंह राणा, प्रवेश साहू, वैशाली, नेहा, मेघा, सपना, सोनू, प्रतीक, स्वाति, अकरम, आरती, दीक्षा, नरगिस आदि मौजूद रहे।