फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजे-गाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजे-गाजे के साथ निकली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। श्रीगोपाल मंदिर की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत बुधवार को बाजे गाजे के साथ तीर्थनगरी में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की विभिन्न स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा तीर्थनगर के विभन्न क्षेत्रों से होकर निकली जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मुखर्जी मार्ग स्थित श्रीगोपाल मंदिर से बुधवार शाम मंदिर के मुख्य पुजारी बद्रीनारायण मिश्र के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लक्ष्मणझूला रोड, क्षेत्र रोड, मेन बाजार, घाट रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में झूला झूलते श्रीराधा कृष्ण, भगवान श्रीकृष्ण का नौका विहार, श्रीराधा कृष्ण, रथ पर सवार श्रीकृष्ण व अर्जुन आदि झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा के दौरान संकीर्तन मंडली की प्रस्तुति व मंदिर की मुख्य पालकी सभी को आकर्षित कर रही थी। तीर्थनगरी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का व्यापार संगठनों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संस्थाओं की ओर से फूल बरसा कर स्वागत किया गया। धार्मिक यात्रा में जगमोहन मिश्र, सतवीर पाल, मोहनलाल अरोड़ा, संजय नागपाल, बंटी बोहरा, रूपेश कपूर, राम सुशील मिश्र, जगदीश जोशी, विनय पांडे, गौरव यादव, अभिषेक यादव, ध्रुव नागपाल, हिमांशु बिरमानी, सिद्धार्थ जायसवाल, सचिन, दीपक, अखिलेश, शैलेंद्र साहनी, हेमंत, राहुल, अमित, गोपाल, सुरेश वर्मा, प्रभाकर शर्मा, शिवमोहन मिश्र, अनिरुद्ध अग्रवाल आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें