कर्णप्रयाग। ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र उत्तरों में भरण पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका गंगोत्री भंडारी ने सात माह से अधिक गर्भधात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। गंगोत्री भंडारी ने बताया कि योजना के तहत सात माह से अधिक गर्भधात्री महिलाओं को, प्रसव के बाद और बच्चे के छह माह से साल भर तक योजना के तहत एक हजार, दो हजार और तीन हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने महिलाओं को घर के साथ ही गांव में भी स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा, सहायिका उर्मिला सहित अन्य गर्भधात्री महिलाएं और माताएं शामिल थीं।