फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 10 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के तहत नामांकन के अंतिम दिन दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. जीसी बेंजवाल ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद पर आरती नेगी, हेमंत नेगी और आरती ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह कुंवर, सौरभ सिंह, सचिव पद पर प्रभात नेगी, सहसचिव पद पर कीर्ति थपलियाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए सौरभ सिंह, सुमन और छात्रा प्रतिनिधि के लिए करिश्मा ने नामांकन भरा। एक सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए निकेश नेगी, सचिव पद पर सुमित और कोषाध्यक्ष पर मनीषा नामांकन कर चुुकी हैं। मंगलवार को नामांकन के बाद हेमंत नेगी सहित अन्य छात्र नेेताओं और समर्थकों ने महाविद्यालय परिसर से बाजार तक नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। डा. बेंजवाल ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्वक कराने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। बुधवार को नाम वापसी के बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी और चुनाव लड़ने वाले अंतिम प्रत्याशी की सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें