देवाल। सोमवार को बुग्याल गए सेना के 14 ट्रैकर्स मंगलवार को वेदनी से लौट गए हैं। वन कर्मियों का कहना है कि सेना के हेडक्वार्टर से आए आदेश के बाद ट्रैकर्स लौटे हैं।
वन कर्मियों ने
सोमवार को सेना के ट्रैकर्स बुग्याल जाने के लिए यहां पहुंचे थे। तब वन कर्मियों ने सेना के ट्रैकर्स को रोकने की कोशिश की थी और हाईकोर्ट की ओर से बुग्यालों में रात्रि विश्राम के आदेश के बारे में भी बताया था। तब सेना के ट्रैकर्स नहीं माने और वाण से वेदनी को रवाना हो गए। उन्होंने रूपकुंड और शिला समुद्र तक जाने की बात कही थी। डीएफओ एनएन पांडे ने बताया कि इस संबंध में आठवीं गढ़वाल राइफल भटिंडा से दूरभाष पर बात की गई थी। इसके बाद सेना के हेडक्वार्टर से आए आदेश के बाद मंगलवार को सेना के ट्रैकर्स वेदनी से लौट गए।