फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आंनद भयो, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन शहर में गुंजायमान रहा। मंदिरों में भजन कीर्तन और झांकियां सजाई गई। देर रात तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम हुए। रविवार को डोईवाला के सिद्धपीठ शक्ति भवन मंदिर, प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर, कुड़कावाला शिव मंदिर, गिरधारी लाल धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर, गार्डन कालोनी मंदिर आदि कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कान्हरवाला शिव मंदिर में रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रेमनगर बाजार गुरुद्वारा रोड़ पर विभिन्न झांकियां सजाई गई।
विज्ञापन

राधा कृष्ण, कंस, देवकी वासुदेव की झांकियों लोगों ने खूब पसंद की। यहां अनिल चौहान, प्रवीण सैनी, राजबीर सिंह खत्री, सुधांशु गर्ग, गीता देवी, हुकुम सिंह, अमित वर्मा, संजय गुप्ता, नवीन सैनी आदि थे। गिरधारी लाल धर्मशाला में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भजन गायक रामचंद्र, राहुल, शिवा, नंदगिरी, भूमिका, प्रिंस आदि ने भगवान कृष्ण के भजनों का गुणगान किया। गार्डन कॉलोनी शिव मंदिर में बच्चों ने सुंदर झांकियां सजाई। यहां आदर्श, विवेक, रोहित, शैलेष, दीपक, आलोक आदि थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए लोगों ने घरों में भी भगवान लड्डू गोपाल की विधि विधान से पूजा अर्चना की। घरों में व्रत के विशेष पकवान तैयार किए गए। पर्व के दिन बाजारों में भी अपेक्षाकृत अधिक रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें