फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 घंटे बाद खुला कालसी चकराता मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

तेज बारिश से कई जगह मलबा आने से कालसी चकराता मोटर मार्ग समेत जौनसार बावर के करीब चार संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।
कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास बीते शनिवार शाम करीब सात बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। लोगों को वाहनों में ही रात काटनी पड़ी। फसलों से लदे कई वाहन बीच सड़क में फंसे रहे। 13 घंटे बाद सुबह आठ बजे मलबा हटाकर यातायात बहाल किया जा सका। इसके बाद भी दिनभर सड़क के खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

हरिपुर, कोटी, मीनस मोटर मार्ग भी धमोग के पास मलबा आने से बंद हो गया। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। लोगों को वाया साहिया होते हुए सफर करना पड़ रहा है। सेब से लदे कई वाहन अब भी इस सड़क पर फंसे हुए हैं। साथ ही साहिया बैराटखाई और लखवाड़ संपर्क मार्ग भी जगह जगह मलबा आने से पूरी तरह से बंद पड़ें हैं। इस कारण 40 से अधिक गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से कटा हुआ है।
विज्ञापन

लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। सोमवार तक सभी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें