फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। चमोली जिले में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पीपलकोटी के पाखी गांव के गरुड़ मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के समुद्र में कालिया नाग को अपने वश में करने के बाद अद्भुत नृत्य करने पर एक नाटिका का मंचन भी किया गया। भजन मंडली बुद्धि सिंह झिंक्वाण की पार्टी ने कई भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रमुख प्रकाश रावत, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान नर्वदा देवी, किशोर पंवार आदि मौजूद थे। गोपेश्वर में भी श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। यहां हल्दापानी से गोपीनाथ मंदिर तक ऊंट और घोड़े से बने रथ में भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग और चमोली बाजार में भी भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी व शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें