फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगड़े गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बिरही, छिनका, भीमतला क्षेत्र में गुलदार की दहशत है। लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा गुलदार लंगड़ा है। इसकी दहशत से ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बिरही क्षेत्र जंगल से लगा हुआ है। यहां कई वन्य जीव पानी पीने के लिए आबादी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। ग्रामीण महेंद्र सिंह, मनीष और भगत सिंह का कहना है कि आम रास्तों से गुलदार को जाते देखा गया। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बदरीनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडे का कहना है कि क्षेत्र में वन विभाग के कर्मियों को भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें