फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। संगठन ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार अरविंद सिंह पंवार को बनाया है, जबकि महासचिव पद पर शिवा सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। उपाध्यक्ष के अलावा संगठन ने अन्य सभी पदों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में शनिवार को एनएसयूआई की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने छात्रसंघ चुनाव में संगठन के प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह पंवार, महासचिव पद पर शिवा सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए ज्योति पैन्यूली, सहसचिव पद पर कृष्णा सैनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यूआर के लिए विनायक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। बताया कि कई नामों पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही इस पद पर भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने चेताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी कार्यकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कार्यकर्ताओं से एनएसयूआई प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया है।
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह मलिक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, शैलेंद्र बिष्ट, मदनमोहन शर्मा, प्रकाश डोभाल, जितेंद्र पाल पाठी, संजय गुप्ता, सन्नी प्रजापति, एकांत गोयल, प्राशु बनर्जी, शांति थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें