फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी में फाड़, 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने तोड़ा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी में फाड़, 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने तोड़ा नाता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन के बाद एबीवीपी में दो फाड़ हो गए हैं। शनिवार को 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन से नाता तोड़ लिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं डैमेज कंट्रोल के लिए एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बता दें, बीते शुक्रवार को एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर सेजल लखरवाल का नाम फाइनल किया गया था। इसके बाद से संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों में असंतोष है। पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रत्याशी चयन में उनकी राय नहीं ली गई। इसी के विरोध में शनिवार को 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन से नाता तोड़ लिया। इन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इसके लिए छात्रसंघ के सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। वहीं संगठन के भीतर पनपे इस असंतोष की खाई पाटने के लिए एबीवीपी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश स्तर के कई प्रचारकों ने विकासनगर में अपना डेरा डाल लिया है। वहीं यदि संगठन पदाधिकारी चार सितंबर तक इन असंतुष्टों को मनाने में कामयाब नहीं हो पाते तो संगठन सिर्फ एक ही सीट पर सिमट कर रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया संगठन छोड़ने का दावा
विकासनगर। डाकपत्थर में शनिवार को हुई बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री समेत पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मोहित जैन, रजनीश चौहान, रियाज हुसैन, सुशांत बहल, हरीश कंडवाल, नितिश पुंडीर, भजराम शर्मा, विपिन रावत, खजान राणा, मासूम, अंसारी, प्रेमचंद्र नौटियाल, शाहरुख, शुभम सिंह, प्रशांत, खुशबू पैन्यूली, सतीश पाल, अर्चना, जैसमीन, फरमान, अरुण नेगी, दीपक तोमर, अंकित जोशी, भूपेंद्र चौहान, अभिषेक बड़वाल, हेमंत गुप्ता, शिवम भारद्वाज, परवेज समेत 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी को छोड़ने का दावा किया है। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है। निर्दलीय तौर पर भी हमारे प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें