फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण गोपी बने नन्हे मुन्नों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण गोपी बने नन्हे मुन्नों ने मोहा मन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
एक ओर बाल गोपाल माखन चुरा रहे थे तो दूसरी ओर गोपियों के साथ रासलीला रचा रहे थे। मौका था शनिवार को डीआर किड्स और एसएसजी पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का। जहां पर कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे अपनी नटखट अदाओं से सभी का मन मोह रहे थे। इस दौरान नन्हे मुन्नों ने मटकी फोड़ लीला का मंचन भी किया। इसके बाद छोटी छोटी गइया, छोटे छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नीरू सोनी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभयंश, नैना, रिचा, शिवम, जैशिका, बलविंदर, गौरी, शगुन, तेजश, अंशिका, वेदांश, इशिका, गोरांशी, तवलीन, तृप्ता दास, अमरजीत, वर्षा, शिवानी, रूचि, फिलोमिना, पूजा, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चार को मनाई जाएगी गोगा नवमी
साहिया। उद्पाल्टा गांव में चार सितंबर को गोवा नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार गोगा नवमी के अवसर पर गोगावीर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक गायक धर्मेंद्र परमार, रेखा खन्ना, राकेश दिलवर, किरन डिमरी, नीलम वर्मा, गंभीर भारती, सचिन वर्मा, भगत दयाल प्रतिभाग करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि गोगा नवमी के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें