फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में बीएड की 35 सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बीएड के लिए प्रवेश के लिए प्रथम काउंसिलिंग के बाद भी 35 सीटें शेष हैं। शेष सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र संघ चुनाव के बाद काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। वहीं एमएड की अधिकांश सीटें भी खाली हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसिलिंग समाप्त हो गई है। बिड़ला परिसर की 100 सीटों के लिए प्रवेश समिति ने 73 छात्रों को प्रवेश के लिए संस्तुत किया है, जबकि टिहरी परिसर की 50 सीटों के लिए 32 छात्रों को संस्तुत किया गया है। इन छात्रों में से अधिकांश ने प्रवेश भी ले लिया है। प्रथम काउंसिल के बाद बिड़ला परिसर में 27 व टिहरी परिसर में 18 सीटें अभी भी रिक्त हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. पीके जोशी ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए छात्र संघ चुनाव के बाद फिर काउंसिलिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं पौड़ी परिसर की 50 स्ववित्त पोषित सीटों के लिए पौड़ी परिसर में ही काउंसिलिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें