फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से नदी में गिरा व्यक्ति, नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। बनाला गांव का एक व्यक्ति नंदाकिनी नदी पर बनी अस्थायी पुलिया से फिसलकर नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने नदी किनारे उसकी खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मथुरा लाल (42) पुत्र चंदी लाल, गांव बनाला, घाट अपने घर जा रहा था। गांव के समीप नंदाकिनी पर बनी अस्थायी पुलिया से गुजरते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। मथुरा को नदी में गिरता देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन नदी का जलस्तर अधिक होने से उसका कुछ पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि देर शाम तक भी मथुरा लाल का कुछ पता नहीं लगा। अब रविवार को उसकी खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें