फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज-विकासोत्सव में शामिल हुए स्वामी चिदानंद ने मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बृज विकासोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुुनि भी शामिल हुए। परमार्थ निकेतन के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वामी चिदानंद मुनि ने श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन किए, जिसके बाद झांकी स्थल जाकर विभिन्न झांकियों का अवलोकन कर प्रथम तीन झांकियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और आश्रय सदन की माताओं द्वारा निर्मित सुगंध उत्पादों का लोकार्पण भी किया। बताया गया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी लीला का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान हरित कुंभ के आयोजन, नदियों की स्वच्छता, नदियों में गिरते नालों के जल को स्वच्छ करना और नदी तटों पर पौधरोपण के विषय में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें