फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंकिम की स्मृति में रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंकिम की स्मृति में रोपे 151 पौधे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। बंकीम मेमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के पुत्र बंकिम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को डॉक्टरगंज पुल नंबर-1 के पास पौधरोपण किया गया। इसमें जैन बालिका इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 151 पौधे रोपे गए। इस मौके पर समाजसेवी रूपा शर्मा, वाणी, संजय जैन, प्रधानाचार्य सुषमा, अनिल जैन, बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, कितेश जायसवाल, रचना गुप्ता, निर्मला रावत, हिमानी, अस्मिता, सरिता, अनीता, कृष्ण लाल जैन, दिगंबर जैन, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।
खटीमा बरसी पर कार्यक्रम आज
खटीमा कांड की बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से शनिवार को अस्पताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंच के महासचिव जयकृष्ण सेमवाल ने दी।
विज्ञापन

श्री हनुमद्धाम में भजन संध्या दो को
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री हनुमद्धाम में दो सितंबर को भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु महावर ने दी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी की रात 12 बजे श्रीकृष्ण भगवान को झूला झुलाया जाएगा।
विज्ञापन

रतन बने भाजपा के मंडल महामंत्री
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अंबाड़ी निवासी रतन चौहान और डुमेट बाड़वाला निवासी बलवीर चौहान को मंडल महामंत्री मनोनित किया है। बलवीर के मनोनयन पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें