फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थियों में घर के अंदर रस्सी से लटका हुआ होमगार्ड का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में होमगार्ड का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बल्ली से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजन व पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे मिस्त्री मोहल्ला निवासी संजीत कुमार (40) पुत्र हरबू लाल अपने घर में बल्ली पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। संजीत की 11 वर्षीय बेटी काकुल ने बताया कि वह डेढ़ बजे करीब स्कूल से लौटी। घर पहुंचकर जैसे ही उसने कमरे का परदा हटाया तो देखा कि पिता बल्ली पर रस्सी के सहारे लटके हुए हैं। काकुल के चिल्लाने पर उसकी बुआ कुसुम वहां पहुंची और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने संजीत को बल्ली से उतरा और 108 की मदद से बेस अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौके पर पहुंचे एसआई कैलाश सेमवाल ने इस संबंध में पड़ोसियों से पूछताछ की। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक ने मंगलोर में तैनात एक पुलिस कर्मी को फोन पर आत्महत्या करने की बात बताई थी। उक्त सिपाही ने श्रीनगर कोतवाली में इसकी सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो वह बल्ली के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें