फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में ममंद कुरुड़ और युमंद जाखणी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट। तीन दिवसीय मां नंदा लोकजात मेले के अंतिम दिन कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। महिला मंगल दलों की ओर से आयोजित लोकनृत्य में ममंद कुरुड़ ने प्रथम, रामणी ने द्वितीय और बांजबगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युमंद जाखणी ने प्रथम, लुंतरा ने द्वितीय तथा कुरुड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कुरुड़ गांव में आयोजित नंदा लोकजात मेले में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हिमालय पब्लिक स्कूल कुरूड़, नंदा पब्लिक स्कूल कांडई-माणखी व सरस्वती शिशु मंदिर कुरुड़ तथा लोकगीत में सरस्वती शिशु मंदिर कुरुड़, हिमालय पब्लिक स्कूल व चिल्ड्रन एकेडमी की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में एसजीआरआर घाट प्रथम, विद्या मंदिर कुरुड़ द्वितीय व अमर शहीद जीआईसी बांसवाड़ा की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बंगाली गांव की बी टीम प्रथम व बंगाली ए टीम द्वितीय स्थान पर रही। इससे पूर्व ममंद की महिलाओं ने जा नंदुला, ऊंचा कैलाश..., सात-पांच बैंण्यूं मां मैं ह्वेगी कुलाड़ी..., कैलाश जा मेरी लाडी नंदा... आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राकेश गौड़, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, लक्ष्मी गौड़, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी, नवीन गौड़, सुरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, पंकज गौड़, भवान सिंह और देवकी देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें