फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगपुर दाबड़ा में बरसाती नाले से घुस रहा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगपुर दाबड़ा क्षेत्र घुसा बरसाती नाले का पानी, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। महादेव खाले का बरसाती पानी भोगपुर दाबड़ा क्षेत्र में घुसने से खेतों में खड़ी फसलें खराब हो रही हैं। वहीं ग्रामीण भी दहशत में है।
रानीपोखरी न्याय पंचायत के भोगपुर दाबड़ा क्षेत्र में बरसात के दिनों में महादेव खाले से भारी मात्रा में बारिश के पानी के साथ मलबा आ रहा है। पिछले पखवाड़ेे कई बार खाले को घरों में पानी घुसने की ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अरविंद सिंह नेगी ने बताया कि बरसाती नाले से मलबा और पानी घरों में घुस आया है। भरत सिंह नेगी, जगत समेत कई लोगों के घरों में पानी के साथ मलबा भी घुस आया है। अधिक बारिश होने से अक्सर गांव में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। समस्या के बाबत तहसील प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण जीतेंद्र सजवाण, आशीष, रवि आदि तमाम ग्रामीणों ने समस्या के निदान की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य मीता रावत ने बताया कि क्लस्टर योजना के तहत सुरक्षा दीवार बनाया जाना प्रस्तावित है। संबधित विभाग से जल्द समस्या निदान के लिए निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें