फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बजा चुनावी बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बजा चुनावी बिगुल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव संचालन समिति ने शुक्रवार से अधिसूचना जारी करने की बात कही है। इसके साथ ही कॉलेज में आचार संहिता लागू हो जाएगी। नामांकन प्रपत्रों की बिक्री भी शुक्रवार से शुरू होगी।
कॉलेज के प्रशासनिक भवन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डॉ. एमपी नगवाल ने दी। डॉ. नगवाल ने बताया कि शुक्रवार से दो दिनों तक प्रपत्रों की बिक्री के बाद चार सितंबर तक जमा किए जाएंगे। पांच सितंबर को समिति, स्थानीय प्रशासन और छात्रसंघ चुनाव के उम्मीदवारों की आमसभा होगी। इसमें चुनाव की गाइड की जानकारी दी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन समिति भी बना दी गई है। बैठक में प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, चीफ प्रोक्टर डॉ. वीपी अग्रवाल, उपचुनाव अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. वीपी बहुगुणा, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. विजेंद्र लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चुनाव तैयारियों में जुटे छात्र संगठन
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने की खबर लगते ही विभिन्न छात्र संगठनों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। छात्र संगठनों के उम्मीदवारों ने पक्ष में माहौल बनाने के लिए महाविद्यालय में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा होते ही पठन-पाठन प्रक्रिया फिलहाल नाममात्र ही चल रही है। महाविद्यालय में इसी साल पहुंचे नए छात्र-छात्राओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एनएसयूूआई का अता-पता नहीं
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में एबीवीपी ने बाजी मार ली है। जबकि एनएसयूआई महज महासचिव पद पर ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। अध्यक्ष से लेकर यूआर तक के पदों पर अभी तक उम्मीदवार फाइनल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर चुनाव प्रचार प्रतिबंधित
राज्य सरकार ने इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव में महाविद्यालय परिसर के बाहर चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी है। प्रचार में उम्मीदवार जुलूस, जनसभा और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ चुनाव संचालन समिति को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चुनाव में हस्त निर्मित प्रचार सामग्री का इस्तेमाल कराने की बात सरकार की ओर से कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें