फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से मलबे में तब्दील हुआ आवासीय भवन, दो सगे भाई मलबे में जिंदा दफन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घाट (चमोली)। घाट ब्लाक के फरखेत गांव के बरोलीधार तोक में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से दो सगे भाई जिंदा दफन हो गए और उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने रात को ही मलबा हटाकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को करीब नौ बजे बरोलीधार के गब्बर लाल (52) और सब्बर लाल (51) पुत्र स्व. पदम लाल अपने घर में खाना खा रहे थे, तभी भारी बारिश होने पर मकान के पीछे भूस्खलन होने से मकान ढह गया और गब्बर व सब्बर लाल दोनों भाई मलबे में दब गए। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य रसोईघर में होने से सुरक्षित बच गए, जबकि मोख गांव से आया उनका रिश्तेदार सुरेंद्र लाल घर से बाहर की ओर दौड़ते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी घाट में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। रात दस बजे चमोली के एसडीएम परमानंद राम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बारिश में ही मलबा हटाने का काम शुरू हुआ और रात करीब ग्यारह बजे ग्रामीणों ने दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें