गैरसैंण। राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण की छात्रा सपना नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण की प्राचार्य आरती गुसांई ने बताया कि 28 अगस्त को कुमाऊं के सरस्वती विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर में राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ था। संगोष्ठी में सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।