देवाल/कर्णप्रयाग। बारिश से मलबा आने से देवाल और कर्णप्रयाग में सड़क और संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। देवाल बाजार के टैक्सी स्टैंड के पास पेड़ टूटने से थराली-देवाल मोटर मार्ग पर सुबह 7.30 से 9.30 तक दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं मलबा आने से देवाल-मुंदोली सड़क 6 दिन से बंद है। वहीं हाटकल्याणी-अठ्टू-बेराधार मार्ग आठ दिन से बंद पड़ा है। देवाल-खेता और घेस-हिमनी मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि देवाल-खेता और घेस-हिमनी मोटर मार्गों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। कर्णप्रयाग के सुभाष नगर वार्ड में जाने वाले संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।