गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की मौजूदगी में मंगलवार को जिला रेडक्रास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, विनोद रावत को उपाध्यक्ष और प्रेम विश्नोई को कोषाध्यक्ष चुना गया। मैनेजिंग बॉडी में ओम प्रकाश भट्ट, प्रेमा रावत, रजनी डिमरी, सुनीता बिष्ट, दलवीर सिंह बिष्ट, पृथ्वी रावत, विजय वशिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट और बीएस झिंक्वाण को सदस्य बनाया गया है। यूथ रेडक्रॉस समिति में पृथ्वी सिंह रावत, दलवीर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट व विजय वशिष्ट को सदस्य बनाया गया है। जूनियर रेडक्रॉस समिति के लिए सतीश चंद्र जोशी तथा ज्योति फर्स्वाण का चयन किया गया। डीएम स्वाति एस भदौरिया, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, सुनील बिष्ट, सतीश जोशी व बीएस झिंक्वाण ने रेडक्रास की आजीवन सदस्यता ली।