फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने दिया इस्तीफा ..

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी डा. वाईएस फर्स्वाण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डा. फर्स्वाण के स्थान पर उप कुलसचिव प्रशासन एचएम अरोड़ा को केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस्तीफे में डा. फस्वार्ण ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि उन्हें सूचित किए बगैर इस पद पर अन्य व्यक्ति को नियुक्त किया जा रहा था।
विज्ञापन

बीते 27 अगस्त को गढ़वाल विवि के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी डा. वाईएस फर्स्वाण ने अपना इस्तीफा कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को सौंपा। डा. वाईएस फर्स्वाण ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वह विवि के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी का दायित्व निभा रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पूर्व उन्हें बताया गया कि उनके स्थान पर उपकुलसचिव प्रशासन को उक्त जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। फर्स्वाण ने इस बात पर नाराजगी जताई कि इस बात से उन्हें सूचित नहीं किया गया। जिस पर उन्होंने केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं 28 अगस्त को विवि प्रशासन ने उपकुलसचिव प्रशासन एचएम अरोड़ा को केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया। कुलसचिव डा. एके झा ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इतिहास विभाग में प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार शर्मा को सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें