फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी व नियंता मंडल ने छात्र संगठनों और छात्र नेताओं के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें लिंगदोह की सिफारिशों का पालन किए जाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही बिड़ला परिसर में लगे होर्डिंग व पोस्टरों को हटाने के लिए भी छात्र नेताओं को कहा गया। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह व नियंता मंडल ने सीनेट हॉल में छात्र नेताओं, संभावित प्रत्याशियों व छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि बुधवार से बिड़ला परिसर में वीडियो कवरेजिंग शुरू कर दी जाएगी। परिसर में छात्र नेताओं की ओर से लगाए गए होर्डिंग व पोस्टरों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक से पूर्व चुनाव समिति व नियंता मंडल ने बिड़ला परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सभी छात्रों को विवि की ओर से दिए गए पहचान पत्र को साथ रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अब छात्र नेता क्लास गैदरिंग नहीं कर सकते। क्लास गैदरिंग करते हुए पाए जाने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाएगा। बैठक में मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. मोनिका गुप्ता, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. बीपी नैथानी, डा. गुड्डी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें