फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। वेतन विसंगति और पदोन्नति वेतनमान समेत कई मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन किया। काफी संख्या में कर्मचारी जल संस्थान कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। संगठन अध्यक्ष ओमप्रकाश कन्नौजिया ने कहा कि संगठन काफी समय से वेतन विसंगति, पदोन्नति वेतनमान और सातवें वेतनमान का लाभ और यू हेल्थ कार्ड आदि को लेकर मांग उठा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा होने से आक्रोश बढ़ रहा है। मांगों के पूरे होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में लाल सिंह रौतेला, धूम सिंह सोंलकी, सरिता नेगी, माया देवी, गायत्री काला, शशि बाला, रामेश्वरी नौटियाल, दीपक कुमार, लखबीर सिंह, ज्योति प्रसाद, शरद कुमार, तपन कुमार, बुद्ध सिंह, सुनील कुमार, ध्रुव सिंह समेत काफी संख्या में जल संस्थान के कर्मचारी मौजूद थे। कार्य बहिष्कार से उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने आदि को लेकर परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें