फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र माता घोषित किए बिना गाय का कल्याण संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र माता घोषित किए बिना गाय का कल्याण संभव नहीं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
सेलाकुई। सहसपुर स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में सोमवार को आयोजित गो रक्षा संकल्प गोष्ठी में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग के समर्थन में चर्चा की गई। इस दौरान नौ सितंबर को देहरादून में होने वाली रैली की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य अतिथि संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि जब तक गो माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गो माता की रक्षा तभी संभव है जब तक इसे राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि रैली के दिन केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर गो मंत्रालय स्थापित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को गाय के गोबर का मूल्य देने, खेतों में गोबर की खाद का ही प्रयोग करने की घोषणा करनी चाहिए। गोष्ठी में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर आचार्य नित्यानंद सेमवाल, नरेंद्र सकलानी, जनार्दन कैरवान, राम सिंह मौर्य, सुखदेव फरस्वाण, निशांत, डॉ. रामभूषण बिजल्वाण, सूरत राम डंगवाल, सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें