फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों का संघर्ष रंग लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला। लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री के श्रमिकों को बिना नोटिस दिए बाहर करने पर श्रमिकों का संघर्ष रंग लाया है। फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता होने के बाद कुछ मुद्दों पर सहमति बने जाने से श्रमिकों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। चार दिन पहले माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री ने बिना नोटिस दिए सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। प्रबंधन की कार्यशैली से भड़के श्रमिकों ने चार दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड श्रमिक संघर्ष संगठन के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से आंदोलन को तेज किया था।
विज्ञापन

श्रमिकों की मांगे जायज होने पर फैक्ट्री प्रबंधन के उच्चाधिकारियों और श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिकों से हुई वार्ता के बाद समस्या का समाधान हो गया। श्रमिक संघर्ष संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी और महामंत्री संदीप सिंह नेगी ने बताया कि श्रमिकों को वाजिब वेतन देने समेत कई मामलों पर श्रमिक हितों के अनुसार सहमति बनी है। कहा कि प्रबंधन द्वारा मांगे मान लेने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। मंगलवार से श्रमिक काम पर लौट जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेेता संजीव सैनी, राजेंद्र मनवाल, राजकुमार, नरेंद नेगी, दिनेश सजवाण, भारत मनचंदा, अमित चौहान, पीआरओ संदीप सिंह, नितिन बड़थ्वाल, हिमांशु राणा के अलावा फैक्ट्री प्रबंधन के राजीव शर्मा, योगेश, सहायक श्रमायुक्त उमेश राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें