फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बच्चों को पढ़ा रही मात्र महिला शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश । राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला में बच्चों की शिक्षा राम भरोसे चल रही है। प्राइमरी पाठशाला में कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत लगभग 100 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा महज दो महिला शिक्षकों को सौंपा गया है। इस विद्यालय में कुछ वर्ष पहले तक चार महिला शिक्षकों की तैनाती थी, मगर बीते दो साल से यहां नौनिहालों का भविष्य दो शिक्षकों पर है।
विज्ञापन

सरकार की राजकीय विद्यालय की उपेक्षा नौनिहालों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। वर्तमान मानकों पर गौर करें तो 40 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए, इस लिहाज से इस विद्यालय में न्यूनतम तीन शिक्षक तैनात किए जाने थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में करीब 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में बीते दो साल से प्रधानाध्यापक समेत दो महिला शिक्षक तैनात हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक लक्ष्मी बड़थ्वाल की मानें तो शिक्षा विभाग को कई बार इस बाबत लिखित तौर पर स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, मगर अब तक विद्यालय में अन्य शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है।
विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पांच कक्षाओं के संचालन के लिए न्यूनतम चार शिक्षकों की आवश्यकता है। जबकि यहां वर्तमान में प्रधानाध्यापक समेत कुल दो शिक्षक हैं। बड़थ्वाल ने बताया कि उन्हें अक्सर विभागीय कार्यों, बैठकों में शामिल होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में विद्यालय में एक शिक्षक के हवाले 100 छात्र-छात्राओं को करना पड़ता है।
विज्ञापन


बच्चों को शिक्षित करने संस्था आई आगे
विद्यालय में पठन पाठन की स्थिति के मद्देनजर प्रयत्न सामाजिक संस्था ने पहल की है। संस्था की संस्थापक सचिव विधि गुप्ता बीते छह माह से विद्यालय के छात्र छात्राओं को पढ़ा रही हैं। उनके द्वारा बच्चों को सामान्य विषयों के साथ ही कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जा रही है। दूसरी ओर प्रयत्न संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि संस्थागत स्तर पर विद्यालय को हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। संस्था द्वारा विद्यालय में अध्यनरत गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को नियमित तौर पर पाठ्य सामग्री के अलावा अन्य जरूरत की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें