फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटखडेरा में मकान गिरा, मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। बारिश से रविवार रात को ब्लाक के मटखडेरा गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घर में सो रहे सात लोगों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन मकान के भूतल में बंधी एक गाय की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बीरेंद्र लाल ने बताया कि रविवार रात को तेज बारिश के कारण गांव के बृजमोहन पुत्र कलम सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान टूटने की आवाज सुनते ही बृजमोहन पत्नी और पांचों बच्चों समेत घर से बाहर भाग गया। बृजमोहन ने पड़ोसियों के घर में शरण ली है। वहीं दूसरी ओर बारिश से पज्याणा गांव में आनंद सिंह का मकान भी खतरे की जद में आ गया, जबकि ग्वाड़ मल्ला में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें