फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बहनों से मिलाया बिछड़ा भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई का बहन के प्रति प्यार का प्रतीक है। रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीन बहनों का इकलौता भाई रक्षाबंधन के दिन जब घर लौटा तो बहनों की आंखें भर आई। बहनें अपने भाई को गले लगाकर बस रोती रही। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रेलवे रोड स्थित पुरानी जाटव बस्ती निवासी सुजल जाटव 13 पुत्र देवेंद्र जाटव बीते बृहस्पतिवार की शाम को घर से चाउमीन खाने के लिए निकला और इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

इकलौते बेटे के लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने तमाम रिश्तेदारों से मोबाइल फोन से संपर्क साधा। शहर भर की गलियों में तलाश की लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। थक हारकर बीते शनिवार की सुबह सुजल जाटव की मां और उसकी बहनें कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सुजल की गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाशने का जिम्मा उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को सौंपा गया। उन्होंने आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को इस बाबत अवगत कराया। पुलिस ने यूपी और हरियाणा पुलिस की भी मदद ली। शनिवार देर रात सुजल की शक्ल से मिलता-जुलता किशोर अंबाला रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। एसआई पुलिसकर्मियों के साथ अंबाला रवाना हुए और रविवार का उसे सकुशल ऋषिकेश ले आए। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सुजल की मां और बहनें सजल उर्फ चीनू, सिमरन और भूमि कोतवाली पहुंची। रक्षाबंधन पर्व पर भाई को देखते ही तीनों बहनों की आंखें भर आई। इसके बाद पुलिस ने सुजल को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें