फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार परिवार ने सैनिकों को बांधी राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। संस्कार परिवार देहरादून की ओर से राष्ट्र प्रथम कार्यक्रम के तहत बीएसएफ माधोवाला मुख्यालय में सैनिकों को राखियां बांधी गई। मुख्यालय पर बहनों ने स्वनिर्मित राखियां सैनिकों को बांधी। अभियान के सूत्रधार आध्यात्मिक गुरु विपिन जोशी ने बताया कि संस्था सामूहिक सहयोग से यह अभियान चलाकर लोगों में राष्ट्रीय भावना को विकसित करने और देश की अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। बताया कि राखियां बांधने का मकसद सैनिकों का उत्साहवर्द्धन करना है।
विज्ञापन

बताया कि बहनों ने 2100 राखियों का निर्माण किया था, जिसमें से 501 राखियां सब एरिया उत्तराखंड के माध्यम से भेजी गई। 750 राखियां बाघा बार्डर में और शनिवार को बीएसएफ में तमाम जवानों को राखियां बांधी गई। बताया कि रक्षाबंधन के दिन देहरादून कैंट में सैनिकों को राखियां बांधी जाएंगी। बीएसएफ कमांडेंट राजकुमार नेगी ने कहा कि जवानों के लिए बहनों द्वारा राखियां लाना सुखद एहसास है। कार्यक्रम में राजीव विजय, गीता जोशी, निहारिका राणा, जिज्ञासा पांडे, सुलेखा वर्मा के अलावा बीएसएफ अधिकारी और जवान मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें