फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला कांडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के अचानक पहाड़ी से मलबा आने से हाईवे पर आवाजाही बाधित हो गई। राजमार्ग बंद होने से नीलकंठ यात्रा भी बाधित हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से तीन जेसीबी मलबा हटाने के लिए लगाई हैं। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने हाईवे पर वाहनों का आवागमन सोमवार सुबह से सुचारु होने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के साढे चार बजे लक्ष्मणझूला कांडी नेशनल हाईवे पर खैरखाल के समीप पहाड़ी से मलबा आ गया। हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ नीलकंठ दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग पर मलबे की सूचना आसपास के लोगों ने लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा मौके पर पहुंचे और लोनिवि अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया, जिसके बाद विभाग ने जेसीबी से मलबा हटाने शुरू किया। देर रात तक विभागीय अधिकारी जेसीबी से मलबा हटाने में लगे थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि राजमार्ग भारी मात्रा में पहाड़ से मलबा आ गया है, जिसे हटाने के लिए जेसीबी लगी हुई हैं। बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सोमवार सुबह ही प्रारंभ होने की उम्मीद है। पुलिस क्षेत्र में बारिश के लिहाज से पहाड़ के आसपास के तमाम संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए है। इसका अपडेट आला अधिकारियों के साथ ही प्रशासन को भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बैराज-चीला मार्ग भी बंद
बैराज-चीला मार्ग पर बीन नदी और घासीराम रपटे में बारिश के चलते उफान आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रही। पुलिस ने वाहन सवारों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी वाहन को मार्ग से गुजरने नहीं दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि बीन नदी और रपटे में पानी कम होने तक वाहनों की आवागमन को रोका गया है। बताया कि पानी कम होते ही यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें