फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के विभिन्न संस्थानों में बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। इस मौके पर बहनों ने समाज हित और बुराइयों को छोड़ने का आह्वान किया। एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सुरक्षा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मकुमारी की बहनों ने बल के अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी प्रीति ने कहा कि बहनों को रक्षा सूत्र बांधने के एवज में कोई उपहार न दे। बल्कि सभी संकल्प लें कि वह एक बुराई का दान करेंगे। केंद्र के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने कार्यक्रम की सराहना की। किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल चौधरी ने बताया कि पूरे विश्व में ब्रह्मकुमारी बहने शांति का संदेश देती हैं। वहीं, एंजल हेवन स्कूल खंदूखाल में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर आरपी भट्ट, शिक्षिका इंदू वशिष्ठ, सुषमा बिष्ट, वंदना रावत और पंकज सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें