गैरसैंण। बारिश के कारण 33 केवी विद्युत लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर जाने से पूरे ब्लाक की बिजली तीन घंटे तक गुल रही। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे दिवालीखाल के निकट कालीमाटी में दो स्थानों पर भूस्खलन और चीड़ का पेड़ तारों के ऊपर गिर जाने से बिजली गुल हो गई। गैरसैंण के रोहिडा, खंसर, लोहबा इलाकों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे सरकारी कार्यालयों में काम भी प्रभावित हुआ। अवर अभियंता सीएस बुटोला ने बताया कि मजदूरों की सहायता से पेड़ हटा कर दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।