फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच के फरमान प्रधानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। ग्राम प्रधानों ने एसआईटी जांच का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिला पंचायत, क्षेत्र सदस्य, विधायक निधि व सांसद निधि के निर्माण कार्यों की सोशल आडिट भी होना चाहिए, लेकिन सरकार सिर्फ प्रधानों की ओर से कराए गए निर्माण कार्यों की सोशल आडिट कर रही है।
विज्ञापन

एसआईटी जांच के विरोध में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर लखेड़ा ने बताया कि एसआईटी जांच के विरोध में राज्य के सभी प्रधान 28 अगस्त को देहरादून मेें बैठक मेें प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सरकार के आदेश के विरोध में रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष वासुदेव भट्ट, विजय सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, शूरवीर सिंह बिष्ट, आशुतोष रावत, दर्शन भंडारी, अनीता देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट व राकेश बर्त्वाल आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें