फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैकल्टी का मेडिकल कॉलेज को छोडना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संकाय सदस्यों (फैकल्टी) का जाना लगातार जारी है। अब कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से एक साथ दो फैकल्टी जा रही हैं। जबकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एकमात्र फैकल्टी भी रिलीव हो गई है। उनके जाने से विभाग बंद हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को झटके पर झटके लग रहे हैं। संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में कार्यरत दंपति सहायक प्रोफेसर डा. वेकेंट रेड्डी और डा. आरती गुप्ता ने त्यागपत्र देते हुए 28 अगस्त तक रिलीव करने का अनुरोध किया है। डा. आरती गुप्ता का चयन अपने गृह प्रदेश आंध्र प्रदेश में स्थित एम्स मंगलागिरी में हुआ है। इसलिए दोनों श्रीनगर को अलविदा कह रहे हैं। वर्तमान में डा. रेड्डी मेडिकल कॉलेज के शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र और डा. आरती ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी हैं। वहीं विभाग में मात्र एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और 2 सहायक प्रोफेसर रह जाएंगे। इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. राहुल सचदेव भी रिलीव हो गए हैं। वह नोटिस पीरियड पर चल रहे थे। अब यह विभाग फैकल्टी विहीन हो गया है। अगले माह तक दो और फैकल्टी के भी संस्थान छोड़ने की आशंका है। प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रो. विमल गुसांई का कहन है कि डा. रेड्डी और डा. आरती के त्यागपत्र मिले हैं। डा. सचदेव को रिलीव कर दिया गया है। डा. टम्टा ने अपना नोटिस वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें