फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से चलेगी नए इलाकों में निगम की झाडू

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से चलेगा नए इलाकों में निगम का झाड़ू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर निगम में मर्ज ग्राम पंचायत ऋषिकेश और वीरपुर खुर्द की लगभग 35 हजार की आबादी को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर निगम ने सितंबर से दोनों इलाकों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुविधा शुरू करने योजना बना रहा है। कूड़ा उठान के लिए पांच वाहनों की खरीद अगस्त के अंतिम सप्ताह तक हो जाएगी। प्रथम चरण में सफाई के इंतजामों को मुकम्मल किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में पथ प्रकाश, सड़क व नाली निर्माण के कार्य शुरू कराए जाएंगे।
60 सफाईकर्मियों की होगी भर्ती
ग्राम पंचायत ऋषिकेश व वीरपुर खुर्द में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम करीब 60 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है। सफाई कर्मचारी नए इलाकों के लिए बनने वाली स्वच्छता समितियों के माध्यम से रखे जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र की गलियां भी होंगी रोशन
निगम के नए विस्तारीकृत क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम क्षेत्र के जिन स्थानों पर विद्युत लाइन है। वहां स्ट्रीट लाइटें लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके अलावा गैर विद्युतीकृत क्षेत्रों की गलियों को रोशन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी बिजली लाइन के लिए स्टीमेट बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

---
नगर निगम का फोकस अब नए इलाके में नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने पर है। इसी के मद्देनजर तमाम व्यवस्थाओं को सितंबर से शुरू करने पर जोर है। शुरुआत में सफाई के इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है। इसके साथ ही पथ प्रकाश व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस होगा।
उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त
नगर निगम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें