फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को अगस्त माह में वेतन के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के नियमित शिक्षकों व कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है। यही स्थिति आउटसोर्स व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी है। विवि प्रशासन का कहना है कि यूजीसी से पूरी धनराशि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि को यूजीसी से वेतनमद व गैर वेतनमद में बजट निर्गत किया जाता है। वेतनमद की धनराशि प्रत्येक माह व गैर वेतनमद की धनराशि प्रति वर्ष के हिसाब से निर्गत होती है। गढ़वाल विवि में नियमित शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन के लिए हर महीने करीब 7 करोड़ की आवश्यकता होती है। जो हर माह विवि प्रशासन को यूजीसी से निर्गत की जाती है, लेकिन इस बार विवि को शिक्षकों व कर्मचारियों के अगस्त माह के वेतन के लिए अब तक केवल साढे़ तीन करोड़ राशि ही यूजीसी से प्राप्त हुई है। ऐसे में विवि के समक्ष अपने नियमित शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को अगस्त माह का वेतन देने का संकट पैदा हो गया है। यही स्थिति विवि में तैनात दैनिक वेतनभोगी व आटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की भी है। वित्त अधिकारी गढ़वाल विवि प्रो. एनएस पंवार का कहना है कि वेतन के लिए पूरी धनराशि यूजीसी से प्राप्त होने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें