फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं...
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में लक्ष्मणझूला व स्वर्गाश्रम के नागरिकों व स्कूली छात्र छात्राओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं और हत्यारे को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रयत्न सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय लोगों ने व स्कूली छात्र छात्राओं ने लक्ष्मणझूला स्थित राजकीय चिकित्सालय से स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन घाट तक जुलूस निकाला। जुलूस शामिल लोग बलात्कारी को फांसी दो और बिटिया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं... नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद वेद निकेतन घाट पर कैंडल जलाकर नाबालिग की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पंचायत की निवर्तमान चेयरमैन शकुंतला राजपूत, कमला नेगी, मीनाक्षी भंडारी, रिचल राय, पार्वती नेगी, बबली देशवाल, पूजा आर्य, सुनीता प्रजापति, विधि गुप्ता, पूनम तड़ियाल, भावेश प्रजापति, दीपा देवी, शीला देवी, राधा जैन, रिंकी पाठक, आरती पायल, रोशनी नेगी, आशा नेगी, कमला भंडारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें